Top 5 This Week

Related Posts

कैंचीधाम के पास दूध से भरी पिकअप खाई में गिरी, तीन लोग गंभीर घायल

नैनीताल। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार को दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सुबह एसडीआरएफ पोस्ट खैरना को हादसे की सूचना मिली। उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने खाई में गिरे वाहन से तीनों घायलों को बाहर निकाल लिया था। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर टीम ने सर्चिंग भी की।

बताया गया कि पिकअप वाहन संख्या यूके04सीसी 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था। वाहन रात करीब दो बजे कैंचीधाम मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में अंकित सिंह (33), बॉबी और मोहम्मद साकिब घायल हुए हैं।

Popular Articles