Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. बिष्ट के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिख रहा लालकुआं : मुख्यमंत्री धामी

बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब देख गदगद हुए सीएम, मंच से विधायक की पीठ थपथपाई

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के संजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के मैदान में आयोजित ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव’ में आस्था और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में उमड़े विशाल जनसैलाब को देखकर गदगद नजर आए। उन्होंने इस ऐतिहासिक भीड़ और क्षेत्र में निरंतर सक्रियता के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पीठ थपथपाई और सार्वजनिक मंच से उनके जनहित कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधायक डॉ. बिष्ट के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण लालकुआं विधानसभा क्षेत्र आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसी दिशा में लालकुआं क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और वर्षों पुरानी पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

श्री धामी ने जोर देकर कहा कि डबल इंजन की सरकार और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

लोकथात महोत्सव के भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक विरासत, परंपराओं और संस्कृति को संजोने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर महोत्सव समिति के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Popular Articles