Top 5 This Week

Related Posts

CM उमर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत, ‘भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा है जम्मू-कश्मीर’

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। बैठक के बाद गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए क्षेत्र के साथ अमेरिका के संबंधों और यहां की स्थिति पर चर्चा की। यह गोर की जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात से पहले स्पष्ट किया था कि जम्मू-कश्मीर के आंतरिक मामलों को लेकर वह किसी विदेशी प्रतिनिधि से शिकायत करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि क्षेत्र से जुड़े आंतरिक मुद्दों का समाधान नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के माध्यम से ही होना चाहिए। अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि वह अमेरिकी राजदूत के साथ बातचीत में उनकी बात अधिक सुनना पसंद करेंगे।

सर्जियो गोर की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब भारत-अमेरिका संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक नजर बनी हुई है। गोर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। दौरे के दौरान वह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत अन्य प्रमुख लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद उनका लद्दाख जाने का कार्यक्रम है।

अमेरिकी राजदूत की यात्रा को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले लंबे अंतराल के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का जम्मू-कश्मीर दौरा हो रहा है। ऐसे में गोर और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बैठक पर राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों की नजर रही।

 

Popular Articles