हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गोला बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, और 1320 रुपये की नकदी बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 18, लाइन नंबर 17, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज कर है। न्यायालय में पेश किया
पुलिस टीम में कांस्टेबल शिवम कुमार और कांस्टेबल यासीन शामिल रहे।




