Tuesday, February 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरा इमिग्रेशन सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया और उड़ान संचालन ठप हो गयाl

सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) के मुताबिक, शार्ट सर्किट की वजह से इमिग्रेशन काउंटर की छत में आग लगी थी। बचाव दल से जुड़े कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इमिग्रेशन क्षेत्र में मौजूद यात्रियों को दूसरे जगह स्थानांतरित कर दिया गया।

सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि आग की घटना के कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में देरी हुई। हवाई अड्डे के कर्मचारी को मैन्युअल तरीके से कार्य करना पड़ा।

Popular Articles