Top 5 This Week

Related Posts

बाल विवाह पर अब गांव-गांव बजेगी जागरूकता की घंटी, मेयर ने रवाना किया मुक्ति रथ

बाल विवाह, हिंसा और शोषण के खिलाफ नगर निगम में उठी आवाज, जादू के खेल से समझाए बच्चों के अधिकार

हल्द्वानी। बच्चों का बचपन बचाने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर चोट करने के लिए अब जागरूकता अभियान गांव-गांव पहुंचेगा। रविवार को नगर निगम हल्द्वानी में आयोजित सभा के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और जेआरसी के अभियान के तहत आईएसडी संस्था नैनीताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल हिंसा, शोषण और बच्चों के अधिकारों पर चर्चा हुई। संस्था के संस्थापक डॉ. अमित कुमार वशिष्ठ और विद्यावाशिनी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त ने की।

वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर सीधा हमला है। इसे रोकने के लिए सरकारी विभागों के साथ समाज और आम नागरिकों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। जागरूकता के लिए जादू और मनोरंजक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए गए।

Popular Articles