Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की आज फिर ED के सामने पेशी

झारखंड की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लांड्रिंग मामले में आरोपों का सामना कर रहीं अंबा प्रसाद से लगातार तीसरे दिन यानी आज फिर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को भी ईडी के अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक उनसे सवाल–जवाब किए थे। प्रसाद रांची स्थित ईडी कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर दाखिल हुईं और रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर बाहर आई थीं।
प्रसाद ने संघीय एजेंसी के कार्यालय से बाहर आने के बाद बताया ‘मुझे बुधवार को फिर से पेश होने के लिए कहा गया। मैं अभी तक जांच के वास्तविक मुद्दे को नहीं समझ पाया हूं।‘ ईडी अधिकारियों ने सोमवार को उनसे छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। 

Popular Articles