Top 5 This Week

Related Posts

पवन चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय करते हुए लालकुआं नगर के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
पवन चौहान लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। सक्रिय राजनीति के साथ ही वह क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी करते रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर पवन चौहान ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वह पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। पार्टी संगठन को और मजबूत करने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पवन चौहान के अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Popular Articles