Top 5 This Week

Related Posts

संक्रमण बीमारी से बच्चों की मौत,भडका बुक्सा समाज, एमपी के स्वास्थ्य मंत्री को हटाने

विधायक गोपाल राणा सहित कांग्रेसी पहुंचे कलेक्ट्रेट, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर।मध्य प्रदेश के बालाघाट में मलेरिया,खसरा कुपोषण जैसी संक्रमित बीमारी से ग्रसित 30 बच्चों की मौत मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुस्साए बुक्सा-थारू जनजाति के लोगों ने नानकमता कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राणा के साथ तमाम कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा। उन्होंने एमपी के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेगा।विधायक राणा ने बताया कि एमपी के बालाघाट में मलेरिया,खसरा और कुपोषण के कारण 30 से अधिक मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। आरोप था कि संक्रमण बीमारी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी समुदाय के प्रति गंभीर नहीं है। यहीं कारण है कि आदिवासी बच्चों को समय पर इलाज नहीं मिला और मौत का आंकड़ा बढ़ गया।

उन्होंने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने का मुद्दा उठाया और उन्होंने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महा नगर अध्यक्ष ममता रानी, संजय ठुकराल,उमा शंकर,रविद भारद्वाज,प्रेम सिंह,मुन्ना सिंह,जगदीश दास,इंद्र रौतेला आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Popular Articles