रुद्रपुर। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में विगत माह हुए प्रदेश टीम के चयन ट्रायल में चयनित हुए बालक एवं बालिका वर्ग की उत्तराखंड टीम कल्याणी व्यू,रुद्रपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उपरांत 4 सितम्बर 2026 को कश्मीर में आयोजित 6 से 10 सितंबर 2026 तक 29 वी सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टाकरा बालक एवं बालिक चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने को रवाना हो गई।
डॉ नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि टीम में बालक एवं बालिका वर्ग में 14 खिलाड़ी समेत 4 टीम मैनेजर तथा कोच सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे है जिसमें टीम के साथ योगेश पांडेय,चेतन भट्ट,गौरव बिनवाल,श्वेता भाकुनी टीम मैनेजर तथा कोच है। टीम के बालक वर्ग के खिलाड़ियों में कृष्ण,राज,लकी,योगेश,रितेश,हर्ष करण,यश शामिल है। बालिका वर्ग की टीम मे ओजस्वी,विदिशा,रवलीन, अक्षरा,आशी सम्मिलित है।डॉ नागेंद्र शर्मा ने बतया कि चैंपियनशिप में देश के 29 राज्य प्रतिभाग कर रहे है। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रेगु, क्वाड तथा डबल इवेंट में टीमें प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आरपी शर्मा,सचिव आनंद सिंह खांपा,संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष अरोरा,जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, प्रो.डीडी जोशी, प्राचार्य प्रो.एएन सिंह समेत खेल प्रेमियों,खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।





