अस्पताल में भर्ती मरीज़ों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली, मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो,पूरा ध्यान रखा जाए
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार गोस्वामी ने जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी भर्ती मरीज़ों एवं उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य के मामले में जानकारी ली। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र मोहन गहलोत से मरीजों को दिए जा रहे उपचार के विषय मे जानकारी ली। साथ ही उपचार में आ रही दिक्कतों के विषय मे भी जानकारी ली।
सीएमओ ने चिकित्सालय में भर्ती मरीज़ और ओपीडी में मरीज़ों की ज़्यादा संख्या को देखकर चिकित्सालय के अपग्रेडेशन की बात कही। उन्होंने डॉक्टरों से बाहर की जॉच एवं दवा ना लिखने और सभी कर्मचारियों से चिकित्सालय में समय से उपस्थित रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि काशीपुर उप जिला चिकित्सालय से सप्ताह में एक दिन सर्जन और ऑखो के चिकित्सक, जसपुर चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो,इसका ध्यान रखा जाए
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधकारी डॉ एसपी सिंह,चिकित्सा अधीक्षक डा डीएम गहलोत,मंजीत आदि मौजूद रहे।





