एसपी सिटी ने कोतवाली में डाला डेरा,अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश
रुद्रपुर। सड़क हादसे के बाद मारपीट में घायल अभिषेक वाल्मीकि के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को चार दिन से आंदोलन सोमवार शाम पटाक्षेप हो गया। के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए रुद्रपुर कोतवाली में जिले भर का पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बुला ली गई है। वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने कोतवाली में डेरा डाल दिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
मंगलवार सुबह कोतवाली रुद्रपुर में जिले से पुलिस फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया और देखते ही देखते कोतवाली में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स एकत्रित हो गया। पीएसी भी पहुंच गई। एसपी सिटी ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभिषेक वाल्मीकि के समर्थन में चार दिन से आंदोलन चल रहा था। इसी के मद्देनजर कोतवाली में जिले भर का पुलिस फोर्स बुलाया गया। ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।
बता दें कि इस आंदोलन में कांग्रेसी भी कूद गई थी। सोमवार को पूरे दिन कोतवाली में हंगामा होता रहा। शाम को आंदोलन का पटाक्षेप हो गया। के बावजूद पुलिस के अधिकारी अलर्ट मोड़ पर है।
एसपी सिटी के अलावा सीओ बाजपुर,सीओ पंतनगर,सीओ काशीपुर,सीओ खटीमा समेत किच्छा,काशीपुर,बाजपुर, गदरपुर,खटीमा,सितारगंज, नानकमत्ता,पंतनगर के प्रभारी पहुंचे। पीएसी के जवान भी पहुंचे।





