Top 5 This Week

Related Posts

आशा फाउंडेशन को नई दिल्ली में सम्मान, महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यों को सराहना

दिल्ली / नैनीताल – महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे आशा फाउंडेशन के प्रयासों को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से समय रहते बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
आशा फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी पहल के तहत फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए एनसीईआरटी, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया गया।
यह कार्यक्रम बेटी फाउंडेशन द्वारा शिक्षित बेटी, विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार की सांसद बांसुरी स्वराज, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, आरके पुरम विधायक अनिल शर्मा सहित बेटी फाउंडेशन के चेयरमैन सतीश लोहिया और संस्थापक अनुज भाटी मौजूद रहे।
सम्मान प्राप्त करते हुए आशा शर्मा ने यह सम्मान अपने पिता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें अपने समय में भी समान शिक्षा का अवसर देकर आत्मविश्वास और मजबूती के साथ आगे बढ़ना सिखाया, जो आज उनके सामाजिक कार्यों की प्रेरणा है।

Popular Articles