Top 5 This Week

Related Posts

नैनीताल में मोहर्रम जुलूस तय समय से अधिक चलने पर आयोजकों पर मुकदमा, एसएसपी ने अपनाया सख्त रुख

नैनीताल। जिला मुख्यालय में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि मोहर्रम जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों और समय सीमा का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहर्रम जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें जुलूस को रात 9 बजे तक समाप्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आयोजकों द्वारा निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं किया गया और देर रात तक जुलूस जारी रहा। देर रात तक जुलूस चलते रहने से नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
निर्धारित दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने जुलूस आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 223, 285 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles