Top 5 This Week

Related Posts

जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, इवाते तट के पास आया झटका; सुनामी का खतरा नहीं

टोक्यो। जापान के उत्तर–पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट के पास समुद्र में बताया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, यह झटका सुबह करीब 7:25 बजे महसूस किया गया। भूकंप की गहराई लगभग 40 किलोमीटर थी।

भूकंप के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रशासन के मुताबिक, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की तत्काल सूचना नहीं मिली है। प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भूकंप जापान के उसी उत्तर–पूर्वी क्षेत्र में आया है, जहां हाल के दिनों में कई झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले इसी क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया था, जिसके बाद भी सुनामी का खतरा नहीं बताया गया था।

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और आशंका जताई है कि आने वाले समय में आफ्टरशॉक यानी भूकंप के बाद के झटके महसूस किए जा सकते हैं। आपदा प्रबंधन एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

जापान भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में शामिल है। प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Popular Articles