Top 5 This Week

Related Posts

जनसमस्याओं को प्राथमिकता, हर पात्र नागरिक का वोट जरूरी: विधायक सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को काठगोदाम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 एवं 34 में क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, जनसुविधाओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर लोगों की राय सुनी तथा सुझावों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर समस्याओं के प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर )अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, बीएलए-1 मयंक भट्ट समेत गिरीश तिवारी, गिरीश पांडे, खीमानंद पांडे, अनीता बिष्ट, भुवन तिवारी, के.आर. पांडे, राजा रवि पांडे, दिवेश तिवारी, अहसान अली, गौरव बल्यूटिया, रोहित जोशी, पीयूष तिवारी और रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular Articles