Top 5 This Week

Related Posts

नकल माफिया ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे:सुमित 

हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहाँ कि  देश और प्रदेश का युवा आज गहरे संकट से गुजर रहा है। वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र बार-बार प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब के कारण मानसिक तनाव, असुरक्षा और निराशा का सामना कर रहे हैं। नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों और परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है।

उन्होंने कहाँ उत्तराखंड में भी भर्ती घोटालों और पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आज स्थिति यह है कि मेहनत करने वाले युवाओं को अपनी योग्यता से अधिक सिस्टम की विफलताओं से लड़ना पड़ रहा है।देहरादून की होनहार छात्रा रिया कुमारी थापा की दुखद आत्महत्या पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है। रिया ने नीट परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक और उससे उपजे असमंजस तथा तनाव के बीच उसने यह दुखद कदम उठाया। यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि उस असंवेदनशील व्यवस्था का आईना है, जिसने युवाओं को निराशा और अवसाद के गर्त में धकेल दिया है। अब तक देश में अनेक छात्र-छात्राएं परीक्षा संबंधी तनाव और अनिश्चितता
के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी मानती है कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। जब बार-बार परीक्षाएं रद्द होती हैं, प्रश्नपत्र लीक होते हैं और नकल माफिया सक्रिय रहते हैं, तब युवाओं के मन में यह भावना पैदा होती है कि मेहनत और प्रतिभा का कोई मूल्य नहीं रह गया है। इससे सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है और लाखों युवाओं का मनोबल टूट रहा है।प्रदेश में एक तरफ भाजपा सरकार सक्त नकल विरोधी कानून की बात करती है और दूसारी तरफ पटवारी परीक्षा का पेपर भी लीक हो जाता है। 2017 से अब तक एक भी पेपर ऐसा नही कराई पायी धामी सरकार जो लीक ना हुआ हो। इसकी सबसे बडी वजह यह है कि पेपरलीक का मास्टर माइन्ड हाकम सिह सरकार की कमजोर पेरवी की वजह से बेल पर रीहा जो जाता है। सरकार की कमजोर पेरवी की वजह से जेल से रीहा जो जाता है और रीहा होते ही एक पेपर लीक हो जाता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए उनके साथ खड़ी है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

Popular Articles