Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उपराष्ट्रपति पद के NDA प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन, पीएम मोदी से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार घोषित किए गए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

जेपी नड्डा ने किया था ऐलान

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई NDA की बैठक के बाद राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की थी।

चार दशक से सक्रिय राजनीति

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले राधाकृष्णन चार दशक से अधिक समय से राजनीतिक, सामाजिक और संवैधानिक जीवन में सक्रिय हैं। वे लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं और जुलाई 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे।

विपक्ष का प्रत्याशी तय नहीं

फिलहाल विपक्ष की ओर से उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा।

 

Popular Articles