Top 5 This Week

Related Posts

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान — सेंट लॉरेंस में गूंजा राष्ट्रगौरव

सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उल्लास और गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में चेयरमैन श्री अनिल जोशी एवं डायरेक्टर श्री सुनील जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी सलामी चेयरमैन श्री अनिल जोशी ने ग्रहण की। रंगारंग प्रस्तुतियों में देशभक्ति नृत्य, स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नृत्य-नाटिका, लोकनृत्य एवं देशभक्ति गायन ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में उनके साहस और बलिदान को जीवंत किया, वहीं समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर आधारित प्रभावशाली स्किट ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यार्थियों के प्रेरक भाषणों एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता जोशी के संबोधन ने समारोह को सार्थक दिशा प्रदान की।

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ समारोह ने हर हृदय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित कर दी।

Popular Articles