Friday, March 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में परोसे गए दक्षिण भारतीय व्यंजन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर रविवार को एट होम सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों की मेजबानी की। इस दौरान मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधता पर भी केंद्रित रहा। एट होम सेरेमनी में, इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक, सैन्य एवं पुलिस अधिकारी तथा राजनयिक शामिल हुए। यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित दूसरा ‘एट होम’ कार्यक्रम था।मेहमानों का स्वागत पांच दक्षिणी राज्यों- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के एक-एक प्रतिनिधि ने अपनी मातृभाषा में किया, जो उस क्षेत्र की वेशभूषा में थे। इन राज्यों के संगीतकारों ने संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं।समारोह में विशेष आमंत्रितों में, ‘ड्रोन दीदी’, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाली महिलाएं और ‘दिव्यांग’ शामिल थे। दिव्यांगजनों के लिए यह समारोह अधिक समावेशी था, जिसमें उनकी सहायता करने वाले लोग भी शामिल थे। मेहमानों में स्टार्ट-अप संस्थापक और विभिन्न व्यवसायों से प्रतिष्ठित व्यक्ति भी शामिल थे।

Popular Articles