Friday, September 20, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

उपराष्ट्रपति ने उद्घाटन भाषण में जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति चेताया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। दुनिया के सभी देशों को इस चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना  होगा। उपराष्ट्रपति 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। दुनिया के सभी देशों को इस चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना  होगा। उपराष्ट्रपति 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। क्योंकि दोनों क्षेत्र अगले सात वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 200 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने पर विचार कर सकते हैं। सीआईआई के भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में गोयल ने कहा, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, खनन, पर्यटन, ऑटो, महत्वपूर्ण खनिज और नवीकरणीय ऊर्जा कुछ मुख्य क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष व्यवसाय सहयोग कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मामले में भारत के पास अफ्रीका के लिए कई पेशकश हैं। हमारे पास तिलहन, दालों, मसूर की दालों की मांग है। दोनों पक्ष एमएसएमई और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Popular Articles