Top 5 This Week

Related Posts

31वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 3 दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी उत्तराखंड पुलिस हैंडबॉल कलस्टर प्रतियोगिता का समापन

मुख्य अतिथि आईपीएस आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 3 दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी उत्तराखंड पुलिस हैंडबॉल कलस्टर प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची आईपीएस अधिकारी आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। इसके बाद ने हैंडबॉल के 2 सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें 46वी वाहिनी पीएसी को 12-07 से हरा जनपद नैनीताल फाईनल तथा जनपद ऊधमसिंहनगर को 12-08 हरा 31 वीं वाहिनी पीएसी टीम ने फाईनल में प्रवेश किया। वहीं बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला 31वी वाहिनी पीएसी व 40वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार के बीच खेला गया। इस दौरान 31वी वाहिनी पीएसी टीम 45-25 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आईआरबी द्वितीय व 46वी वाहिनी पीएसी के मध्य खेला गया। जिसमें आईआरबी द्वितीय 51-25 से विजयी रही।
हैंडबॉल फाईनल मुकाबले में 31वी वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बास्केटबॉल फाईनल मुकाबले में आईआरबी द्वितीय प्रथम स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यहां पर 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आईपीएस अधिकारी देवेन्द्र पींचा, 46वीं पीएसी के सेनानायक आईपीएस अधिकारी पंकज भट्ट,उप सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी मिथिलेश सिंह,उपसेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी विमल कुमार आचार्य, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, दलनायक हीरा सिंह जलाल,आरआई आरटीसी ज्योति प्रकाश,खेल प्रभारी पीसी पूरन सिंह बुंगला, स्वीटी रमन, बसन्त शाह,विनोद कुमार, ललित चौहान समेत सभी टीमों के टीम मैनेजर, अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular Articles