Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

3000 सरकारी कर्मचारियों ने अपने स्थान पर दूसरे लोगों को काम पर रखा

मिजोरम में कम से कम 3,365 सरकारी कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में अपने स्थान पर अवैध रूप से काम करने वाले दूसरे लोगों को काम पर रखा है। पिछले साल दिसंबर में राज्य की कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है, जो कर्मचारियों के बदले काम कर रहे थे। लालडुहोमा ने जनवरी तक उन्हें खुद रिपोर्ट करने को कहा था।  इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग सबसे आगे है। यहां करीब 1,115 लोग कर्मचारियों के बदले काम कर रहे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग है, जहां 624 लोग है। बिजली विभाग में 253 लोग काम कर रहे हैं।  अपने स्थान पर दूसरे लोगों को काम पर रखने वाले 2,070 सरकारी कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने ऐसा अपने स्वास्थ्य की वजह से किया है। वहीं अन्य 703 कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने घरेलू वजहों से ऐसा किया।

Popular Articles