Top 5 This Week

Related Posts

हल्द्वानी में पांच दिन रोजाना पांच घंटे बिजली कटौती, 70 से अधिक कॉलोनियां होंगी प्रभावित

हल्द्वानी। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नवंबर के आखिरी सप्ताह में बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 25 से 30 नवंबर के बीच पांच दिनों तक रोजाना पांच घंटे बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इससे चार बिजलीघरों के 14 फीडरों से जुड़ी 70 से अधिक कॉलोनियों और मोहल्लों की करीब 60 हजार आबादी प्रभावित होगी।

विभाग के अनुसार, बिजली लाइनों और निर्माणाधीन बिजलीघरों से जुड़े जरूरी कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

किस दिन कहां रहेगी बिजली बंद

यूपीसीएल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

  • 25 नवंबर: कमलुवागांजा बिजलीघर के हरिनगर और लामाचौड़, कठघरिया के फतेहपुर तथा फूलचौड़ के संगम विहार फीडर में बिजली बंद रहेगी।
  • 26 नवंबर: ऊंचापुल, हरिनगर, लामाचौड़ और तल्ली हल्द्वानी फीडर प्रभावित रहेंगे।
  • 27 नवंबर: कुसुमखेड़ा और एफटीआई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।
  • 28 नवंबर: ऊंचापुल, हरिनगर, लामाचौड़ और बेलबाबा फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
  • 30 नवंबर: ऊंचापुल, हरिनगर, लामाचौड़ और खन्ना फार्म फीडर में शटडाउन रहेगा।

70 से अधिक कॉलोनियों पर पड़ेगा असर

बिजली कटौती से हिम्मतपुर तल्ला-मल्ला, आरके टेंट रोड, गैस गोदाम रोड, रॉयल इन्क्लेव, हरिपुर नायक, डिफेंस कॉलोनी, कमलुवागांजा, भरतपुर, बोरा कॉलोनी, नैनवालपुर, पीपलपोखरा, छड़ायल, गोकुल धाम, गौजाजाली, शक्ति विहार, गिरिजा विहार, डहरिया, नीलांचल कॉलोनी, तीनपानी, सोनकर फार्म और मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्र समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

निर्माण कार्य के चलते लिया गया शटडाउन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि जयपुर पाडली और आईटीआई डहरिया में निर्माणाधीन बिजलीघरों के लिए 33 केवी लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा डीटीआर मीटरिंग और कंडक्टर बदलने का कार्य भी किया जाना है। इन्हीं तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग फीडरों पर शटडाउन लिया गया है।

Popular Articles