नैनीताल । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी के अकादमिक बलॉक एवं ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके लिए आज का यह दिन व अवसर विशेष है,कहा कि आज उत्तराखंड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं।
उन्होंने कहा कि इन पाँच वर्षों में सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है। कहा कि मैं प्रदेश की समस्त जनता को ये विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी हम इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे और राज्य को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे। कहा कि किसी भी राज्य का भविष्य उसकी सडक़ों या इमारतों से नहीं बल्कि उसके विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है। प्रसन्नता है कि ग्राफि क एरा ने शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है वह केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।
सीएम धामी ने कहा कि ग्राफि क एरा ने यह सिद्ध किया है कि यदि संकल्प, गुणवत्ता और दूरदृष्टि साथ हों तो उत्तराखंड जैसा पर्वतीय राज्य भी विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान में बनाया नया एकेडमिक बलॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा व उनकी प्रतिभा को नई उड़ान देगा तथा शोध, नवाचार और रचनात्मक सोच को और अधिक गति देगा। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने भीमताल में अपने परिसर की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। कहा कि आज आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क होटल मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरु किया जाना भी ग्राफिक एरा परिवार की अत्यंत सराहनीय पहल है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या समेत प्रताप सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर, ध्रुव रौतेला, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, देवेन्द्र सिंह ढेला, बलॉक प्रमुख डा.हरीश सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी,सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे, ग्राफि क एरा ग्रुप के चैयरमैन कमल घनशाला, निदेशक अनिल कुमार नायर, ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ जेड ए वारसी, प्रकाश आर्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संस्थान के प्रतिनिधि व छात्र छात्र आदि मौजूद रहे।
इनसेट
सरकार राज्य को शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही
नैनीताल । सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ राज्य के विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और उभरती तकनीकों से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क तथा अल्मोड़ा में साइंस सेंटर जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के माध्यम से राज्य में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की संस्कृति को भी मजबूत किया जा रहा है।
इनसेट
अपने भीतर नेतृत्व क्षमता नवाचार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करें युवा
नैनीताल । सीएम धामी ने कहा कि आने वाले समय में वही युवा आगे बढ़ेगा जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच और बदलते समय के साथ स्वयं को ढालने का साहस रखेगा। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करने तक स्वयं को सीमित मत रखिए। वह अपने भीतर नेतृत्व क्षमताए नवाचार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करें। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से राज्य सरकार भी यही प्रयास कर रही है कि उत्तराखंड का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बने।इसी मकसद से राज्य में स्टार्टअप, इनोवेशन और उद्यमिता को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इनसेट
सीएम धामी ने छात्र छात्राओं से कहा कि वह बड़े सपने देखिए
नैनीताल । सीएम धामी ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में ३३ हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि वह बड़े सपने देखिए साथ ही उन सपनों को पूरा करने के लिए बड़ा परिश्रम भी करें असफलताओं से कभी घबराइए मत कयोंकि वही आपको सफलता के लिए और अधिक मजबूत बनाती है।
इनसेट
मेधावी छात्र-छात्राओं का सीएम ने किया सममान
नैनीताल । सीएम धामी द्वारा ग्राफि क एरा कौशल ज्योति योजना नि:शुल्क प्रोफेसनल कोर्स का भी शुभारंभ किया साथ ही संस्थान के मेधावी छात्र छात्राओं को एवं ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजनांतर्गत नि:शुल्क सर्टिफि केट कोर्स के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत एवं सममानित भी किया गया। इस अवसर पर धामी सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राफि क एरा परिवार की ओर से केक भी काटा गया।





