नैनीताल। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने भीमताल प्रवास के दौरान ‘हिमालयन ग्रीन ट्रेजर यूजफुल प्लांट ऑफ उत्तराखंड वेस्टर्न हिमालय’ पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पुस्तकें जीवन को सकारात्मक बनाती हैं तथा ज्ञान का प्रसार करती हैं। प्रस्तुत पुस्तक में उत्तराखंड के उपयोगी पौधों, आवृतबीजी, अनावृत बीजी तथा तेरिडोफाइट्स का वर्णन किया गया है। फ्लोरा में 1265 पादप प्रजातियों को शामिल किया गया है, जो एथ्नोबोटनी के साथ जंगलों के पौधों की उपयोगिता प्रस्तुत करती हैं।
पुस्तक को इंदु बुक पब्लिशर, न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है। पुस्तक का संपादन डॉ. कंचन उप्रेती, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रो. ललित तिवारी तथा प्रो. वाई.पी.एस. पांगती द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने सीएम धामी के मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने संविदा प्राध्यापकों एवं कार्मिकों के विनियमितीकरण की कट-ऑफ डेट




