Top 5 This Week

Related Posts

बीएलएम एकेडमी पेरेंट कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन

हल्द्वानी। Eबीएलएम अकैडमी में ‘पेरेंट कनेक्ट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सशक्त साझेदारी स्थापित कर विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक विकास, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व निर्माण तथा ‘कक्षा से बाहर का ज्ञान ’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।          विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अभिभावकों को यह भी बताया कि विद्यालय के प्रयासों के साथ-साथ घर पर भी बच्चों के कौशल, आत्मविश्वास एवं जीवन-मूल्यों को किस प्रकार विकसित किया जा सकता है।इस अवसर पर इंटरैक्टिव काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें वाइस प्रिंसिपल पूनम क्वातरा, काउंसलर हर्षिता पाठक ने अभिभावकों की बच्चों से संबंधित जिज्ञासाओं एवं वास्तविक समस्याओं पर संवाद किया। दीपा भट्ट  ने ‘अंको के अलावा बच्चें का ध्यान ’ विषय के माध्यम से सफलता के लिए अकादमिक उपलब्धियों के साथ अन्य जीवन-कौशलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों से उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। शिक्षिका वैशाली  चौधरी  ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर सौम्या अग्रवाल मौजूद रही!

Popular Articles