रुद्रपुर। पुलिस ने बाप बेटों पर लाखों रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।बाप बेटों पर रुपए की मांग करने पर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। माडल कालोनी निवासी श्याम भनोट ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह गणपति इंटरप्राइजेज का डायरेक्टर है। जबकि राजीव वालिया निगमा ट्रेडिंग सेक्टर पांच शिव मंदिर कुरूक्षेत्र हरियाणा का डायरेक्टर है।
राजीव वालिया के भाई रवि वालिया एवं पिता सत्यप्रकाश स्वयं को फर्म का सायलेंट पार्टनर बताते थे। वर्ष, 2019 से वह उसकी फर्म के माध्यम से चावल खरीदते थे। सात मई 2019 से 20 मार्च 2022 तक 2,58,10,777 का व्यापार हुआ। जिसमें 2,27,61,672 रुपये का भुगतान निगमा ट्रेडिंग कम्पनी कुरूक्षेत्र ने कर दिया था। शेष धनराशी 30,49,105 रुपये का भुगतान बकाया है।
काफी समय होने के बाद भी उन्होंने रुपये नहीं दिए। आरोप है कि अब रुपये मांगने पर राजीव वालिया, रवि वालिया, सत्यप्रकाश वालिया वाहटसएप काल कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। श्याम भनोट ने तीनों पर कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है





