Top 5 This Week

Related Posts

देहरादून के तीन प्रमुख कॉलेजों में NSUI ने घोषित किए प्रत्याशी, छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज

देहरादून। छात्रसंघ चुनाव को लेकर देहरादून के महाविद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। NSUI ने शहर के तीन प्रमुख कॉलेजों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए पूरा पैनल घोषित किया गया है।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए सौरभ सेमवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अभिनव कफलिया को दी गई है।

एमकेपी कॉलेज में पूरा पैनल

एमकेपी पीजी कॉलेज में NSUI ने अध्यक्ष पद के साथ अन्य प्रमुख पदों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। अध्यक्ष पद पर प्राची शर्मा को मैदान में उतारा गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद पर संजना, महासचिव पद के लिए प्रीति और कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका रौथान को प्रत्याशी बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए सलोनी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

छात्रसंघ चुनावों को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों की तैयारियां भी तेज हो रही हैं। इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग की ओर से छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को संभावित बताए गए हैं।

Popular Articles