Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस, सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस बुधवार को हल्द्वानी स्थित आजाद नगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पौत्र द्वारा अखिलेश यादव के नाम का केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जैसे नेता सदियों में एकाध ही जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनकर अखिलेश यादव ने इतिहास रचा था।

सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में जनहित और विकास के अनेक
कार्य हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनावों को देखतेहुएसमाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए पी डी ए की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जावेद सिद्दीकी, दीपक अग्रवाल, उमैर मतीन, पार्षद महबूब आलम, अरशद अय्यूब, समीर मिकरानी, अलीम अंसारी, राजेश जायसवाल, जावेद मिकरानी, शकील अंसारी, संजय गुप्ता, पप्पू फूल वाले, अशरफ खान, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular Articles