Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया की सीट बदली

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार (9 दिसंबर) को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

दूसरी लिस्ट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया की विधानसभा सीट बदली गई है। इस बार पटपड़गंज विधानसभा सीट से कोचिंग के कारोबार से जुड़े प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा को टिकट मिला है।

मुस्तफाबाद सीट से इस बार आदिल खान को टिकट दिया गया है। आदिल एक न्यूज एजेंसी में रिपोर्टर रह चुके है। पत्रकारिता छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए थे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल राय के बहुत करीबी हैं। इस वक्त आदिल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। वह आजादपुर मंडी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Popular Articles