मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू की, एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंच राहत बचाव अभियान चलाया
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद के कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में स्थित आइस फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में गैस रिसाव से एक ऑपरेटर की मौत होने की सूचना है। हादसे की सूचना पर पुलिस, प्रसाशन और एनडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान गैस रिसाव से एक ऑपरेटर की मौत हुई। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। काशीपुर एसपी स्वपन किशोर ने जानकारी देते हुए बताया गदरपुर की भोला आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही राहत बचाव कार्य किया गया। इस दौरान गैस रिसाव से ऑपरेटर राजेंद्र सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी- मुरादाबाद उत्तरप्रदेश की मौत हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, स्थिति को नियंत्रण में किया जा चुका है। उधर एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि प्रशासन गैस रिसाव के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।




