Top 5 This Week

Related Posts

खनन कारोबारियों को बड़ी राहत, 481 वाहनों का हुआ नामांतरण

हल्द्वानी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खनन कारोबार से जुड़े 481 वाहन स्वामियों की बड़ी परेशानी दूर हो गई। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य करने वाले वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर जिला प्रशासन ने नामांतरण को मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खनन समिति के माध्यम से यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन के अनुसार गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 वाहनों समेत कुल 481 वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है। इससे लंबे समय से नामांतरण का इंतजार कर रहे वाहन स्वामियों को राहत मिली है।

मृतकों के परिजनों को भी राहत

इस कार्रवाई में उन वाहन स्वामियों के परिवारों को भी राहत मिली है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे वाहनों का स्वामित्व नियमानुसार उनके आश्रितों के नाम किया गया है। इससे अब परिजन वाहन संचालन और खनन कारोबार से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।

Popular Articles