एएनटीएफ की कोतवाली टनकपुर पुलिस के संयुक्त आपरेशन में 3 तस्कर गिरफ्तार,244.06 ग्राम MDMA बरामद
रुद्रपुर/टनकपुर। उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत डीजीपी दीपम सेठ के जारी निर्देशों के मुताबिक एसएसपी एसटीएफ ने राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एसटीएफ को नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा राज्यभर में सतर्क निगरानी रखने को निर्देशित किया है। इसी अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना के आधार पर कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन अभियान में बाईक सवार 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 244.06 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक बरामद एमडीएमए की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 25 लाख आंकी गई है। एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स यूनिट गिरफ्तार अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जानकारी जुटा रही है। ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त रुद्रपुर ऊधमसिह नगर के निवासी हैं। टीम की ओर से तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ की एएनटीएफ यूनिट की यह इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई हैं। टीम प्रभारी के मुताबिक नशे के खिलाफ यूनिट लगातार कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.इमरान, निवासी रुद्रपुर
2.आशीष, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
3.अभिषेक, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।
एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टीम में निरीक्षक पावन स्वरूप,एसआई विपिन जोशी,एसआई विनोद जोशी, एसआई जगदीप नेगी,हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,वीरेंद्र चौहान,कांस्टेबल इसरार अहमद के अलावा
कोतवाली टनकपुर के प्रभारी
निरीक्षक चेतन रावत,एसआई
जितेंद्र बिष्ट,हेड कांस्टेबल कमल कुमार आदि शामिल रहे।





