आईटीसी लिमिटेड, पीo एसo पीo डीo, लालकुआं इकाई में आज भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर संस्थान की सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में यूनिट हेड श्री प्रणव शर्मा के साथ श्री प्रबोध पात्रा, श्री नरेश चंद्रा , श्री संजय यादव, श्री सूर्यनारायण सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना में सहभागिता कर भगवान विश्वकर्मा जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी से संस्थान की कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता, मशीनरी एवं उपकरणों की सुचारु कार्यक्षमता तथा सभी कर्मचारियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई।
विश्वकर्मा पूजा न केवल तकनीक, मशीनरी एवं निर्माण के देवता के प्रति आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह मेहनत, कौशल, समर्पण और कर्म के प्रति सम्मान का संदेश भी देती है। कार्यक्रम ने सभी कर्मचारियों में एकता, सहयोग एवं टीम भावना को और मजबूत किया।





