Top 5 This Week

Related Posts

स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर किया धरना-प्रदर्शन

हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं पार्षद प्रतिनिधि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम जनता पर मनमाने बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। उनका कहना था कि लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है
कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट और सचिन राठौर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से तत्काल बिलों की समीक्षा कर त्रुटियों को सुधारने की मांग की।
धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मनमाने बिजली बिलों में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कुछ बिजली बिलों में तत्काल सुधार किया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट, सचिन राठौर, संदीप भसोड़ा, माया देवी, गंगा कश्यप, बबीता आर्या, रीना देवी, मंगल सिंह, कुमारी काजल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Popular Articles