Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

सीएम ममता बनर्जी को अस्पताल से मिली छुट्टी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली की मुख्यमंत्री गिर गई हैं। उन्हें सिर पर चोट आई है। माथे और नाक पर चोट आई है। उनका खून बह रहा था। हमारे संस्थान के एचओडी  न्यूरोसर्जरी, एचओडी मेडिसिन और कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा उसका मूल्यांकन किया गया। माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाया गया है। उनका ईसीजी और सीटी स्कैन भी किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई। सीएम घर पर निगरानी में रहेंगी। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल करेगी।   बंद्योपाध्याय ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें किसी ने पीछे से धक्का दिया था। संवाददाताओं से सीएम की भाभी काजरी बनर्जी ने कहा कि सुना है, उन्हें पीछे से कोई धक्का लगा है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धक्का किसने मारा है। धक्का गलती से मारा है या जानबूझकर। मामले में अब षड़यंत्र की बात उठने लगी है। बता दें, टीएमसी समर्थकों ने मांग की है कि ममता बनर्जी को एनएसजी सुरक्षा दी जाए। हमें बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है। हालांकि, धक्का मारने के एंगल की जांच की जा रही है। मता को चोट उनके घर पर ही लगी। परिसर में टहलने के दौरान गिरकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की थी। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर टांके लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है।

Popular Articles