Top 5 This Week

Related Posts

सीएम धामी ने बैठक के दौरान मौन रखकर दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

 

Popular Articles