Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

सिर्फ कांग्रेस बचा सकती है देश में लोकतंत्र: जयराम रमेश

कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि हम एकता के लिए प्रतिबद्ध हैं तो वहीं भाजपा कृत्रिम एकरूपता चाहती है। नागालैंड के दीमापुर स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2024 का चुनाव देश के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यह एकता और एकरूपता के लिए बीच की लड़ाई है। कांग्रेस देश की विविधता का जश्न मनाकर एकता को मजबूत करना चाहती है।  जयराम रमेश कांग्रेस प्रत्याशी एस सुपोंगमेरेन जमीर के समर्थन में प्रचार करने नागालैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कि जब नागालैंड का गठन हुआ था तब अनुच्छेद 371 (ए) को 1963 में भारत के संविधान में शामिल किया गया था। लेकिन अब विशेष प्रावधान प्रदान करने वाला अनुच्छेद हमले के घेरे में आ सकता है क्योंकि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दिया है। राज्य के सभी 60 विधायकों के सरकार में शामिल होने पर रमेश ने आश्चर्य जताया कि क्या यही लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो भाजपा के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। कांग्रेस का मानना है कि नागालैंड के समग्र क्षेत्र का विकास होना चाहिए। नागालैंड के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी होनी चाहिए।

 

Popular Articles