Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर लहराया भारत का परचम

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) नियंत्रण बोर्ड समेत संयुक्त राष्ट्र के कई प्रमुख निकायों के लिए भारत के चयन के साथ देश का परचम बुलंद हुआ है। भारत की जगजीत पवाडिया गुप्त मतदान के जरिये मार्च 2025 से 2030 तक बोर्ड में तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुई हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) द्वारा आयोजित अत्यधिक प्रतिस्पर्धी चुनाव में सर्वाधिक मत मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड (आईएनसीबी) में भारत को 2025 से 2029 तक के लिए ‘कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ विमेन’ (महिलाओं की स्थिति पर आयोग) के लिए भी चुना गया। 2025-2027 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के कार्यकारी बोर्ड, 2025-2027 के लिए परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कार्यकारी बोर्ड में भी भारत को चुना गया है।   भारत को ईसीओएसओसी के मतदान करने वाले 53 सदस्यों में से 41 के वोट मिले, जो सभी विजेता सदस्य देशों में सबसे अधिक हैं। पावडिया ने 41 वोट के साथ कठिन चुनाव में शानदार जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को 30 वोट मिले। बोर्ड की पांच सीट के लिए 24 उम्मीदवार थे, जिस कारण चुनाव अत्यधिक प्रतिस्पर्धी था।

Popular Articles