Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

श्रीलंका को रक्षा उपकरण देने पर समझौता कर सकता है भारत

भारत-श्रीलंका रक्षा सेमिनार को संबोधित करते हुए श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि अन्य क्षेत्रों की तरह, भारत और श्रीलंका सुरक्षा और रक्षा मामलों पर निकट सहयोग कर रहे हैं। भारत ने बुधवार को कहा कि वह श्रीलंका का सबसे पक्का दोस्त और भरोसेमंद भागीदार है और हमेशा रहेगा। भारत ने श्रीलंका जैसे करीबी दोस्त देशों को आधुनिक रक्षा उपकरण देने की इच्छा जाहिर की है।  संतोष झा ने कहा कि हमारे भौगोलिक स्थिति के कारण हमारी सुरक्षा आपस में जुड़ी हुई हैं। जब हम सुरक्षा की बात करते हैं, तो हमें यह याद रखना चाहिए कि पारंपरिक रूप से इससे जुड़े अर्थों की तुलना में इसने व्यापक अर्थ ले लिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा, स्वास्थ्य, भोजन और आर्थिक सुरक्षा भी शामिल हो गई है।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष झा ने कहा कि भारत में स्वदेशी रूप से विकसित कई उन्नत उपकरण श्रीलंकाई सेना के लिए किफायती, व्यवहार्य और आधुनिक समाधान बन सकते हैं। आर्थिक उथल-पुथल के दौरान देश को दी गई चार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए कहा उन्होंने कहा कि कोविड महामारी और आर्थिक संकट के दौरान हाल के वर्षों में श्रीलंका को हमारा समर्थन, हमारे सबसे करीबी दोस्त और पड़ोसी के लिए हमारी जिम्मेदारी और दायित्व की भावना से प्रेरित था। जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब हम अपने सभ्यतागत जुड़वां के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।

Popular Articles