हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट के प्रयासों से शहर के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा, कर निरीक्षक महेश पाठक एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय कराए।
बैठक में व्यापारियों के अनुरोध पर ₹1 के स्थान पर ₹1.50 किराया निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही दो मंजिला निर्माण की अनुमति प्रक्रिया को भी सरल और सुगम बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के विस्तार में सुविधा मिलेगी और अनावश्यक प्रशासनिक जटिलताओं से राहत मिलेगी।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों के हितों की रक्षा और नगर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिल सके।
महापौर के प्रयासों से उत्साहित व्यापारियों ने उनका माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लिए गए फैसलों से व्यापार जगत को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, योगेश शर्मा, पंकज कपूर, आशीष मल्होत्रा, राजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल,





