Top 5 This Week

Related Posts

विधायक शिव का जन्म दिन कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, रामलीला मैदान भूतबंगला,धर्मनगर , ट्रांजिष्ट कैंप क्षेत्र में कई जगहों पर आयोजित हुए जनआशीर्वाद कार्यक्रम

रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा का जन्मदिवस गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व जनसमर्थन,उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर विशाल जनआशीर्वाद सभाओं तक दिनभर चले कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता कर विधायक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों,सामाजिक संगठनों,व्यापारिक प्रतिष्ठानों, महिला शक्ति,युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

जन्मदिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ पांच मंदिर में 29 जुलाई को आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। धार्मिक वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधायक के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएं कीं।गुरुवार को भूतबंगला रामलीला मैदान में विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पारंपरिक सम्मान के प्रतीक स्वरूप उन्हें गद्दा व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। तालियों की गूंज के बीच विधायक के प्रति अपना स्नेह, विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।इसके बाद सिटी क्लब में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक का आत्मीय अभिनंदन किया। महिलाओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के धर्मनगर में आयोजित विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम एवं भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र नारायण कॉलोनी में भी आयोजित भव्य स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ विधायक का अभिनंदन किया। यहां पर केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों उनके दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विधायक के रुद्रपुर विधानसभा में हुए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनता के बीच उनकी सक्रिय उपस्थिति की सराहना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक, धार्मिक संगठनों समेत शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर मिला जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।विधानसभा के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,जिला महामंत्री तरुण दत्ता,उपेंद्र चौधरी,सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर,मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल,बिट्टू शर्मा, डॉ सीमा अरोरा, शौर्य अरोरा, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, सुनील यादव, मोहित कक्कड़,धीरेन्द्र मिश्रा,मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि,राजेश जग्गा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular Articles