विधायक की जनता से अपील अपनी एसआईआर सत्यापन समय रहते करवाए और बीएलओ का करें सहयोग
रुद्रपुर। उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग की ओर से 8 जून से शुरू की गई मतदाता सूची शुद्धिकरण यानी एसआईआर प्रक्रिया में प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर बीएलओ द्वारा फार्म वितरित किया जा रहे है। इसमें रुद्रपुर विधायक क्षेत्र में कुछ बूथों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीएलओ ने महज 10 दिन के भीतर ही अपने बूथ का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करते हुए गणना प्रपत्र का सत्यापन कर ऑनलाइन अपलोड का कार्य पूर्ण किया है। विधायक शिव अरोरा ने ऐसी बीएलओ व उनके सहयोगी शिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह सिटी क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें रुद्रपुर विधानसभा के ऐसे 11 बूथों जहाँ शत प्रतिशत एसआईआर प्रकिया सत्यापन पूर्ण कर ऑनलाइन अपलोड कर लिया। विधायक ने बीएलओ दीपाली विश्वास,खा कुमारी ,मीनू चौहान, बीएलओ अंजू रानी, नीलम आर्य, सरिता सुखीजा, बीएलओ धर्मवाती राय, बबिता विश्वकर्मा,ऋतुराज सिंह, शिखा,चित्रा, आशीष,रोजी,दीपा सरकार, गोकुल चंद,शिखा,मंजीत कौर, अनीता,मधुबाला, सपन हलदार,हेमा,राखी पाल,रुद्रानी शर्मा, भगवान सिंह,सुनीता चौरसिया,जयंत पंत, ललित भट्ट,बबिता मंडल,सुदीप मंडल, कमेश कुमार, रंजीता अरोरा,महेंद्र कुमार,वीरेंद्र जोशी को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने और भी बीएलओ को सम्मानित किया।विधायक ने कहा कि जून माह गर्मी चरम सीमा पर है। बीएलओ और उनके सहयोगियों ने एसआईआर प्रकिया को जिस तेज गति से किया है। वह सराहनीय है। यह सम्मान समारोह अच्छे कार्य के मनोबल को बढ़ाने उनके उत्साह वर्धन के लिए आयोजित किया गया।
विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर की महान जनता लोकतंत्र के महान पर्व मतदान में प्रतिभाग करेगी, लेकिन उसके लिये एसआईआर सत्यापन का प्रत्येक व्यक्ति का होना जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, राज कोली, सन्नी पासवान आदि लोग मौजूद रहें।





