Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

राहुल के साथ कदमताल करेगी बहन प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने की घोषणा की है। पिछले हफ्ते उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्हें शरीर में पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत थी। हालांकि, उनका इलाज सफल रहा और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वास्थ्य के कारण पिछले शुक्रवार को यात्रा में शामिल नहीं हो पाई थी। उन्हें उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अस्वस्थ होने की जानकारी दी थी और अस्पताल में भर्ती होने के बाद यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा की।

उन्होंने कहा, “मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी।”

Popular Articles