हल्द्वानी। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश और फिर खुद ही नशे की बात कबूलना—रानी मंदिर परिसर में पकड़े गए युवक की हरकतों ने पुलिस का शक पुख्ता कर दिया। तलाशी में उसकी जेब से स्मैक की पुड़िया निकली। कोतवाली पुलिस ने हजारों रुपए की स्मैक बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
एसआई आरती पुलिस टीम कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी और राहुल सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त व नशे के खिलाफ चेकिंग कर रही थीं। पुलिस टीम डीके पार्क से होते हुए रामलीला मैदान स्थित रानी मंदिर पहुंची तो एक युवक मंदिर की बाउंड्री में बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह सकपकाया और भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पकड़े गए युवक ने पूछ ताज में अपना नाम मुकेश कुमार आर्या पुत्र सुंदर लाल, निवासी कैनाल कॉलोनी, जेल रोड, के रूप में बताई। उसने पुलिस से कहा कि वह नशे का आदी है और उसकी जेब में स्मैक रखी है।
तस्कर के पास से 7.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल के लिए रवाना किया है





