हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नैनीताल की विधानसभा लालकुआं में जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के मार्गदर्शन में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक राशि जैन द्वारा की गयी। कार्यक्रम में लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 300 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्च रश्मि रस्तोगी रही।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मातृ शक्ति के विकास के लिए कई योजनाओं को संचालित कर रही है जिससे प्रदेश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर हों और परिवार, समाज और प्रदेश के विकास मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा लाल कुआं विधायक मोहन बिष्ट ने सरकार की योजना के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहाँ कि राज्य की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार महिला समूहों को कई योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहन दे रही है।
कार्यक्रम में अनेक स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कौशियारी,जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला हल्दुचौर मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, बिंदु खता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण खड़ायत, तारा पांडे, कंचन भट्ट, रीना भट्ट,आनंदी, बबीता चंदोला, चारों मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ता एवं बहनों की उपस्थिति रही।





