ससुराल रम्पुरा में पत्नी, बच्चों के साथ किराए पर रहता था, बुधवार को घर से मजदूरी करने को निकला था
रुद्रपुर। कोतवाली की चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति बेहोशी की हालात में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि बगवाड़ा क्षेत्र में मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ है।
मौके पर एसआई धीरज टम्टा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त बरेली के थाना इज्जतनगर निवासी विजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत की पुष्टि होगी।मृतक की पत्नी धन माया समेत अन्य परिजन पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक मृतक की रम्पुरा में ससुराल है और वह यहां पर पत्नी, बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी ने साथ वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। घर से खाने का टिफिन लेकर काम पर जाने के लिए निकला। शाम को पुलिस से सूचना मिली। मृतक के एक लड़की और एक लड़का है। उधर मृतक की मां समेत परिवार के अन्य भी पहुंच गए। मां का भी बुरा हाल है।





