Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व सैनिकों और वरिष्ठजनों से मिले सुरेश भट्ट, जनहित के मुद्दों पर किया संवाद

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के  कुसुमखेड़ा में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता  सुरेश भट्ट ने पूर्व सैनिक कैप्टन चंद्रबीर सिंह बसेड़ा के आवास पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों, वरिष्ठजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान श्री भट्ट ने सभी से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, जनहित से जुड़े विषयों और विकास कार्यों को लेकर उनके सुझाव एवं अपेक्षाएं जानीं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद  सुरेश भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनहितकारी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्री भट्ट ने विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी  सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के साथ चर्चा की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। श्री भट्ट ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और विजय की हैट्रिक के संकल्प को दोहराते हुए संगठनात्मक एकजुटता का आह्वान किया।

इस अवसर पर  सुरेश भट्ट ने पूर्व सैनिकों और वरिष्ठजनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अनुभवी लोगों के सुझाव क्षेत्र और प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से जनहित के मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम में रमेश चंद्र सिंह धपोला, यामेन्द्र डसीला, नारायण सिंह, नारायण सिंह मिथान, विनोद मेहता, राकेश गंगवार, कुंदन देऊपा, हयात सिंह असवाल, गोविंद सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह नयाल, वीरेंद्र सिंह बसेड़ा, जीवन सिंह बसेड़ा, लाल सिंह दिगारी, गिरीश बसेड़ा, राकेश सिंह, नंदन सिंह कन्याल, देवेंद्र कन्याल, अंशुल पांडे, कल्पना कन्याल, नेहा तिवारी और सरोज बसेड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles