रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कलेक्ट्रेट पहुंचे,उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक से अधिक जगहों पर वोट होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि 66 रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नागरिक के एक से अधिक स्थलों पर वोट होने पर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई को प्रशासन ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और फर्जी आपत्तियां दर्ज करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।
उन्होंने बताया कि अनेक नागरिकों की पूर्व में रुद्रपुर की अतिरिक्त अन्य नगरों ग्रामीण क्षेत्र अन्य जनपदों में अन्य प्रदेशों में मैपिंग एसआईआर के अंतर्गत हो चुकी है।उनके वोट पूर्व में अन्य स्थानों पर बन चुके हैं तो ऐसे नागरिकों का पुनः दोबारा नियम विरुद्ध अवस्था में वोट नहीं बनना चाहिए। भारत में एक प्रत्येक नागरिक का पूरे देश में एक ही स्थान पर एक ही वोट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनः निरीक्षण अभियान एसआईआर के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता के द्वारा फिर के आवेदन पत्र प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर यह स्वीकृति दी है।
जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 (1950 का 43) की धारा -31 के तहत दंडनीय है। जिसमें एक वर्ष तक की कैद या जुर्माना या दोनों शामिल हैं। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध जो की एक से अधिक वोट बनवाकर प्रशासन में निर्वाचन विभाग को गुमराह कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जिला प्रशासन अथवा निर्वाचन विभाग की ओर से स्थानीय पुलिस थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाए।
यदि कोई दस्तावेज या बयानबाजी जाली,झूठा, मनगढ़ंत या जानबूझकर गलत पाया जाता है तो ऐसे मामले पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और किसी भी अन्य कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई हो।





